
नर्मदापुरम / दिनांक 31/07/26 को फरियादी अजय केवट पिता जसवंत केवट नि. आदर्श नगर थाना देहात जिला नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया की मंजीत केवट, भोला एवं नितिन द्वारा उसके साथी के साथ मिलकर फरियादी के साथ होस पाइप एवं डंडे से मारपीट करने एवं फरियादी के घर के सामने तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट की थी, जिस पर थाना देहात नर्मदापुरम में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 296 (b), 115(2),351(3), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
आज दिनांक को थाना देहात पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों (1) नितिन पिता रघुवीर अहिरवार उम्र 19 साल निवासी मनकामेश्वरी मंदिर के पास छोटी पहाड़िया नर्मदापुरम, (2) अर्पित उर्फ भोला गोस्वामी पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 21 साल निवासी मनकामेश्वरी मंदिर के पास छोटी पहाड़िया नर्मदापुरम (3)-अपचारी बालक की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान उक्त सभी आदतन अपराधी नेचर्स कैफ बड़ी पहाड़िया रोड नर्मदापुरम के पास रात्रि में मिलने पर तलाशी ली गयी जिनके पास से पृथक पृथक खटकेदार चाकू, एक धारदार छोटी तलवार एवं एक धारदार कुरा पाया गया एवं दिनांक 31/07/26 की घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसायकल को जप्त किया जाकर प्रकरण में सम्लित अन्य 02 आरोपी । अमन केवट पिता गोकुल प्रसाद केवट उम्र 22 साल निवासी दूसरी पुलिया के पास एवं 2 गौतम केवट पिता गोकुल प्रसाद केवट उम्र 19 साल निवासी दूसरी पुलिया के पास आदमगढ़ रोड बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त तीनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। इसके अतिरिक्त और सामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका सीएमओ को पत्राचार भी किया गया
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक ऊषा मरावी एवं उनि. सुखनंदन नरें, सउनि प्रवीन शर्मा, दीपक पाराशर प्र. आर. संजय गौर, नवीन दुबे, तुलसीराम कोडले एवं आर. कपिल विश्वकर्मा, सुनील साहू, जीतेन्द्र राजपूत, मुकुल महोबिया की सराहनीय भूमिका रही।

