नर्मदापुरम / दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने विजय जुलुस निकालकर जश्न मनाया। विजय जुलुस रामजीबाबा से प्रारम्भ होकर सतरास्ते पहुंचा। जहाँ काली मंदिर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने माता महाकाली को भेंट अर्पित की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर मिठाई बाँट कर जश्न मनाया। कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता अधिवक्ता विजेन्द्र राजपूत ने कहा कि अब कांग्रेस की जीत की शुरुआत हो चुकी है। हम आगामी नगरपालिका, विधानसभा सहित सभी चुनाव जीतेंगे। संतोष अहिरवार ने इस जीत को मोहन सरकार की हार बताया। वही जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उल हक ने दतिया की जीत को युवाओं एवं किसानों की बड़ी जीत कहा। इस अवसर पर अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, मीना वर्मा, मंजूलमनी ढिमोले, विनोद दुबे, अमित खत्री, कीर्ति मिश्रा, आजाद भाटिया, लखन रघुवंशी, सुरेश चच्चा, गुलाम हैदर, आनंद थापक, कपिल यादव, रिजवान, कुलदीप राठौर, राजकुमार सिंह, सौरभ राय, संतोष अहिरवार, मुकुल गुप्ता, शोभाराम पटेल, नसीम कुरैशी, दिलीप अहिरवार, तुकाराम यादव, जीतेन्द्र गोरेले, राहुल संकत, बंटी बरगले, अशोक गोलिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

