
नर्मदापुरम / भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के निर्देशानुसार ’नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत रविवार, 02 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के युवाओं के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सांस्कृतिक कक्ष में आयोजित किया गया।
जिला नर्मदापुरम के चयनित 10 महाविद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम भी शामिल रहा। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के निर्देशन, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों सुश्री काजल बाथरे एवं सुश्री पूजा गोस्वामी के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा ष्नशा मुक्त भारतदृविकसित भारतष् के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, नवाचार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाए, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

