
नर्मदापुरम / आज दिनांक 3/8/26 को आंगनबाड़ी केंद्र 96/98 में विश्व स्तनपान दिवस के आयोजन में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चंद्रकला विंडेया द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं नव विवाहित महिलाओं को विश्व स्तनपान दिवस विषय के अंतर्गत बताया कि सिर्फ और सिर्फ 6 माह तक स्तन पान एवं मां का प्रथम दूध अवश्य पिलाये, जो बच्चे को टी के के रूप में प्राप्त होता है एवं यह शिशु का पहला और संपूर्ण आहार है। (खीस) जो की जन्म के 1 घंटे के भीतर शिशु को पिलाये मां का पहला दूध शिशु ही नहीं बल्कि मां के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह मां और शिशु के बीच एक अटूट बंधन होता है। कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चंद्रकला विन्डेया एवं क्षेत्र की महिलाएं कंचन अंजलि, निधि, पूजा, सुषमा, आरती, संध्या, रजनी एवं कार्यकर्ता ज्योति ठाकुर, ममता बामलिया, साहायिका सुषमा विनायक उपस्थित रही।

