


नर्मदापुरम / माता मढ़िया राजा मोहल्ला महिला मंडल द्वारा आचार्य सोमेश परसाई कि प्रेरणा से सम्पूर्ण श्रावण मास में प्रतिदिन आचार्य ऋषि दुबे द्वारा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महादेव का विशेष रुद्राभिषेक गन्ने के रस से किया गया। समिति कि आशा चौकसे ने बताया कि प्रति वर्ष कि तरह इस वर्ष भी सम्पूर्ण श्रावण मास विधिविधान से अभिषेक किया जा रहा है। आयोजन मे बड़ी संख्या मे महिला पुरुष बच्चे शामिल हो रहे है।
प्रथम सोमवार निकली भोलेनाथ कि पालकी…..
वही आज प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ कि पालकी माता मढ़िया शंकर मंदिर से नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। जिसे मुख्य रूप से छोटे छोटे बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह एवं विधि विधान से निकाली गई।जिसका समापन काले महादेव पर आरती के साथ किया गया।

