इटारसी / पवित्र पावन श्रावण मास के आज प्रथम सोमवार के अवसर पर समस्त देवालयों के साथ ही मयूर मालवीय के निज निवास-वार्ड-12, न्यू गरीबी लाईन, पुरानी फर्शी वाली गली स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव शिव मंदिर पर प्रात: काल की प्रथम बेला से ही क्षेत्र के शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन, जलाभिषेक करने का क्रम प्रारम्भ हुआ। भक्तजनों में बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी पुष्प-बिल्वपत्र व जल का कलश लेकर श्रद्धा-भक्ति के साथ उत्साह पूर्वक शिवालय पहुंचे एवं शिव जी का जलाभिषेक किया, पूजन-अर्चन का यह क्रम रात्रि तक निरंतर जारी रहेगा।

