
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत बालागंज क्षेत्र में 4 युवकों ने मिलकर दो युवकों के साथ विवाद उपरांत मारपीट की इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कारवाई की है। पुलिस ने बताया कि बालागंज निवासी अरुण यादव की रिपोर्ट पर 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मारपीट की घटना में अरुण और राहुल कदम घायल हुए। पुलिस ने आरोपी राधे वरुण, बिच्छू उर्फ रितिक वरुण, राजेश उर्फ पिल्लु वरुण, राजा वरुण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

