
नर्मदापुरम / पिपरिया / विगत 7 जून कमल रघुवंशी के खेत हतवास के पास बिजली करंट से हुई एक युवक की मौत मामले में पिपरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना उपरांत ठेकेदार पर मामला दर्ज किया है। पिपरिया पुलिस थाना अंतर्गत 7 जून 2026 को हतवास में कमल रघुवंशी के खेत के पास हरीश अग्रवाल नामक युवक की बिजली के तार से टकराने पर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के उपरांत 2 अगस्त को पुलिस ने कमलेश विश्वकर्मा ठेकेदार के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

