
इटारसी / आज सुबह करीब 10 बजे जिम्मी कैथवास (वार्ड पार्षद) जब अपने खेत मे बने टीन शेड के कमरे को खोल रहे थे, उस दौरान उन्हे वहा एक बड़ा सांप दिखाई दिया। जो की कमरे मे रखी बर्तन की बौरी मे जाकर छुप गया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव ने मौके पर पहुंच कर जब उस बर्तन की बौरी को खाली कर रहे थे तो वह सांप निकल कर भागने लगा, जो कि (indian rat snake/ non venomous) घोड़ा पछाड प्रजाति का सांप करीब 7 फीट था। जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया । सर्प को पकड़ने वन्यजीव अभिरक्षक अभिजीत यादव के मो नं. पर फोन करें। 9407186051…..

