
नर्मदापुरम / सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है,जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख 3 अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर शाम को शिव आरती करते हैं।
सावन सोमवार 2026 की तिथियां
========================
पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा और अंतिम सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
पूजा और व्रत के नियम
==============
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र चढ़ाएं।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का लगातार जाप करें।
दिनभर फलाहार या सात्विक1 बार भोजन का नियम रखें।
शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा और आरती करें।
(संकलन – प्रीति चौहान)

