
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम लक्ष्मी नारायण प्रजापति ने राम जानकी मंदिर परिसर में सह पत्निक शिव अभिषेक एवं राम मंदिर परिसर में पौधारोपण कर परिवार के साथ 55 वा जन्म दिवस को यादगार बनाया।
इस अवसर पर संगीत, भजन, पूजन अर्चन कर सभी आमंत्रित सदस्यों के साथ भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी अवधेश तिवारी ने आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके सभी मित्र मंडली तथा परिवार के सदस्यों ने मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन, सहायक जिला परियोजना समन्वयक राजेश गुप्ता, डाईट प्राचार्य हरदा अजय कुंभारे, आनंद शर्मा, प्राचार्य संदीप शुक्ला, प्राचार्य कीर्ति शिवपुरिया, राजेश शर्मा, सुरेंद्र पाटिल, अरविंद तिवारी, मुकेश तिवारी, महेश विश्वकर्मा, अतुल कुमार असंगे, अजय कुमार दुबे, राम मोहन रघुवंशी, निशांत पाठक, हरगोविंद गौर, प्रदीप गौर, संतोष शर्मा, बीआरसी संगीता यादव, सुनील यादव, प्रकाश व्यास, मनित कुमार दुबे, अशोक कुमार सोनिया तथा शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

