
नर्मदापुरम / इटारसी में श्रावण मास के शुभ अवसर पर अथर्व ज्योतिष परामर्श केंद्र के पंडित अरुण शास्त्री के द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महारुद्राभिषेक पूजन एवं शिव महापुराण कथा हेतु कलश शोभा यात्रा शिवशक्ति दुर्गा मंदिर से वृंदावन गार्डन तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। अंत में महादेव की आरती कर प्रसाद वितरित किया। शोभा यात्रा में महिला एवं पुरुष शामिल हुए।

