

नर्मदापुरम् / हर माह के प्रथम कार्यदिवस पर नगरपालिका कार्यालय परिसर में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन नपाध्यक्ष नीतू यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में हर माह के प्रथम कार्यदिवस पर वंदे मातरम् एवं राष्टÑगान का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। सोमवार 3 अगस्त को सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का आयोजन होगा। इस गरिमामय आयोजन में विधायक प्रतिनिधि, नपा के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण, सभापति, पार्षदगण एवं एल्डरमेन शामिल होंगे । श्री सोनी ने बताया कि उक्त आयोजन प्रत्येक माह की 01 तारीख को आयोजित किया जाएगा। यदि 01 तारीख को किसी प्रकार का शासकीय अवकाश रहता है, तो कार्यक्रम अगले कार्यदिवस को आयोजित किया जाएगा।

