
नर्मदापुरम / पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से Grow Green – Plant Today, Prosper Tomorrow Group द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर (जिला नर्मदापुरम) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच शशांक मिश्रा, गणेश कुशवाहा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों एवं ग्रुप के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “एक पौधा – एक संकल्प” केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की सफलता में Grow Green – Plant Today, Prosper Tomorrow Group के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

