
नर्मदापुरम / पिपरिया / विगत 5 जुलाई को बिजली करंट से हुई एक युवक की मौत मामले में पिपरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना उपरांत आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पिपरिया पुलिस थाना अंतर्गत 5 जुलाई 2026 को हलकोंरी रघुवंशी के खेत में अलग से विघुत डीपी लगाने के दौरान पोसेरा पिपरिया निवासी युवक संदीप पटेल पिता गोविंद पटेल की बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के उपरांत एक अगस्त को पुलिस ने खेत मालिक की लापरवाही ओर बगैर सुरक्षा उपाय के कार्य करवाने के दौरान हुई युवक की मौत मामले में ब्रजेश रघुवंशी, सोनू रघुवंशी, माधव सिंह रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, सुमीत रघुवंशी, हलकोरी रघुवंशी के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस सहित विघुत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। घटना के संबंध में जांच कर रहे हैं अधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

