
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल एवं जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मधुसूदन यादव की सहमति से रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश मालवीय ने रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। जिला कांग्रेस परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस परिवार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पार्टी के वरिष्ठ जन ने आशा है कि इन सभी के मनोनयन से संगठन मजबूत होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

