नर्मदापुरम / एक पेड़ मां के नाम के तहत इन्द्रा चौक झील के पार्क में आम, केला, ऑवला के फलदार एवं प्राकृतिक जड़ी बूटी के पौधों का वृक्षारोपण कर स्वच्छ और हराभरा नर्मदापुरम बनाने का आवाहन किया। ताकि भविश्य में सबको शुद्ध जीवनदायनी प्राणवायु मिलती रहे । सभी ने कहा आओ मिलकर वृक्ष लगाए, धरती को फिर स्वर्ग बनाए के नारे लगाते हुए कार्यक्रम में कसेरा समाज के प्रमुख रूप से नन्दिनी करैया, संगीता वर्मा, रानी चंद्रवंशी, रेखा कांसकार, शगुन कांसकार, शालिनी नाईक, यामिनी सेठा, योगेश मोहन सेठा, मृत्युंजय करैया, नन्दकिशोर कांसकार, प्रतिष्ठा चंद्रवंशी, भाविनी चंद्रवंशी, शिवाय कांसकार आदि ने पौधारोपण कर हरी भरी रहे वसुंधरा का संदेश दिया ।

