


नर्मदापुरम / शनिवार को नगरपालिका के अतिक्रमण दल और स्वच्छता दल द्वारा नर्मदा महाविद्यालय के सामने स्थित अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्वयं सीएमओ वैभव देशमुख और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी मात्रा में फल जब्त किए गए जब्त फलों को डाक्टर्स की उपस्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किए गए। जेसीबी की मदद से करीब 8 ठेले के साथ ही सभी कच्चे पक्के अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सीएमओ वैभव देशमुख, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, अनुराग तिवारी, शेख अकबर, कैलाश कनौजिया, शेख सिकंदर, सतीष रघुवंशी, नीतेश गौर आदि थे।
स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी और स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में मार्ग अवरूद्ध करने वाले और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
जब्त फल मरीजों को वितरित…..
स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि भारी मात्रा में जब्त किए गए फलों को डाक्टर्स की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किए गए। साथ ही फल एवं सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि मार्ग अवरूद्ध कर अपना व्यवसाय न करें। आवागमन सुचारू रखने के लिए नगर में अतिक्रमण मुहिम और स्वच्छता अभियान लगातार चलता रहेगा।

