
नर्मदापुरम / कोतवाली पुलिस ने आज शनिवार को अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध परिवहन करते हुए देसी प्लेन मदिरा के 50 क्वार्टर एवं ऑफिसर चॉइस के 48 नग क्वार्टर एवं एक स्कूटी क्र MP05ZJ5375 कुल जुमला कीमत 1 लाख 32 हजार का जप्त कर आरोपी आशीष देव पिता मोतीराम देव के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का अपराध कायम किया गया। साथ ही आरोपी आशीष देव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह प्रशांत उर्फ टमंटू तिवारी की शराब परिवहन एवं विक्रय करता है, आरोपी प्रशांत उर्फ टमंटू तिवारी विरुद्ध धारा 42 आबकारी अधिनियम का आरोपी बनाया गया।

