नर्मदापुरम / साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के पूर्व महासचिव दादा स्वर्गीय श्री मूलचंद मनवानी की 20वीं पुण्यतिथि पर साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय परिसर में आज श्रृद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। दादा स्वर्गीय श्री मूलचंद मनवानी को दो मिनट का मौन रखकर, महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर सबसे पहले साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानीजी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऐ के सिंह, डायरेक्टर डॉ. डी के दुबे, डॉ. सुमन मलिक व समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा दादा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अध्यक्ष दयालदास डेटानीजी ने अपने उद्बोधन में बताया कि श्री मनवानी जी ने इस महाविद्यालय की नींव रखकर, महाविद्यालय की प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर, आज भी हमें लगता है कि मनवानी जी हमारे बीच मौजूद है। मनवानी जी ने महाविद्यालय के साथ साथ सिंधु ट्रस्ट, सिंधी अकादमी व सामाजिक कार्यो के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने दादा जी की तस्वीर पर फूल अर्पित करके, आशीर्वाद प्राप्त किया।

