नर्मदापुरम / सर्किट हाउस के पास परमहंस घाट पर जो टाइल्स लगी थी वह पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़ दी गई है, जिससे आवागवन में परेशानी हो रही है। बरसात में कीचड़ मच रहा है नगर पालिका को फिर से टाइल्स लगाना चाहिए। क्योंकि बाजू में सर्किट हाउस लगा हुआ है और बड़े-बड़े अधिकारी एवं नेता सर्किट हाउस आते हैं। शहर में इन दिनों सीवरेज लाइन का भी कार्य किया जा रहा है जिसकी वजह से रोड भी रेस्टोरेशन के बाद ऊबड़ खाबड़ हो गई है।

