नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी के सेक्टर 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 96/98 हनुमान नगर रसूलिया में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराई गई। इस विजिट के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को श्री विद्या स्कूल में होने वाली समस्त प्रकार की गतिविधियों का अवलोकन कराया गया। अंत में बच्चों को विद्यालय के बच्चों से परिचय करा कर रंगोली, चित्रकला, खेल कूद आदि गतिविधि कराई गई। भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति ठाकुर, ममता बामलिया, सहायिका सुषमा विनायक, कंचन बनोध एवं स्कूल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

