
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत फोरलेन के पर फौजदार पेट्रोल पंप के पास खड़े 3 डंफरों के डीजल टैंक का ताला तोड़कर अज्ञात डीजल चोर ने लगभग 300 लीटर डीजल चुरा लिया। इस मामले में नर्मदापुरम सिंधी कालोनी निवासी अमरलाल तोलानी की रिपोर्ट पर देहात थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

