
नर्मदापुरम / इन दिनों जिले में साइबर फ्रॉड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कोई ना कोई इन साइबर ठगो का शिकार हो रहे है।अभी हाल में ही एक बार फिर साइबर ठगो ने दो लोगो के लगभग डेढ़ लाख रूपए के करीबन उड़ा दिए। पहला मामला माखन नगर थाना अंतर्गत सामने आया जहां पर तालकेसरी निवासी कोशिक हल्दकार के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 82 हजार रुपए उड़ा दिए।जिस पर माखन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही दूसरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत नंदबिहार कालोनी से सामने आया जहां पर महेश सोनेले के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्यू आर कोड के माध्यम से 58,996 रूपये उड़ा दिए। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

