
नर्मदापुरम / पिपरिया / स्टेशन रोड थाना अंतर्गत विगत दिनों राईखेड़ी रोड शमशान घाट के पास फरियादी मोहित विश्वकर्मा निवासी मारुति नगर कालोनी बरेली, जिला रायसेन के साथ मारपीट कर अड़ी बाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ फरियादी की रिपोर्ट पर अप•क्रमांक~ 283/ 2026 धारा- 119(1), 296(b), 351(3), 3(5) BSN कायम किया गया था। विवेचना के दौरान दोनों आरोपीगण विक्कू उर्फ विकास सिलावट तथा ऋषि कुचबंदीया दोनों निवासी विश्वकर्मा मंदिर के पीछे अंबेडकर वार्ड पिपरिया को शुक्रवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये, जहां से जेल वारंट पर जेल भेजा गया ।

