
नर्मदापुरम / ग्राम पंचायत बीसा रोड़ा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आरोह फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक शिविर आयोजित किया गया। इसमें हितग्राहियों ग्रामीण जनों को जनजागरूकता जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं बचत निवेश एवं ऋण, साइबर फ्रॉड से बचाव, नॉमिनेशन, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, आर केवाईसी, अकाउंट डीबीटी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर आरोह फाउंडेशन ब्लॉक समन्वयक कमलेश गढ़वाल द्वारा हितग्राहियों को जानकारी प्रदान की गई। विशेष सहयोगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सरपंच ने कैंप की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकार वित्तीय साक्षरता सामुदायिक शिविर की आवश्यकत है । इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ रही है। इस प्रकार वित्तीय साक्षरता कैंप लगाए जाने हेतु आग्रह किया।

