
नर्मदापुरम / शहर के एकता चौक स्थित सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के करीब सरेआम अवैध देसी कच्ची शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थान के ठीक पास बेखौफ तरीके से चल रहे इस शराब के कारोबार और वहाँ लोगों द्वारा किए जा रहे शराब के सेवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मासूम बच्चों के भविष्य पर मंडराता खतरा स्कूल के आसपास शराब की बिक्री और असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण क्षेत्र का वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसका सीधा और बेहद नकारात्मक असर रोज़ाना स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। इसके पहले भी यहां शराब बेचे जाने की शिकायत आती रही हैं।
अवैध देसी कच्ची शराब का सरेआम हो रहा कारोबार….
अवैध देसी कच्ची शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना एक चिंता का विषय है। इससे स्कूली बच्चों और शैक्षणिक माहौल पर पड़ता बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस व आबकारी प्रशासन से मांग की है कि इस वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेकर अवैध शराब के इस काले कारोबार को जल्द से जल्द बंद कराया जाए, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
एकता चौक पर अवैध शराब और सट्टा की आती रही हैं शिकायत….
एकता चौक पर इसके पहले भी अवैध शराब बिक्री सहित सकते की शिकायतें भी आती रही हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर रास्ते में दुकानों पर सामाजिक तत्व बैठे रहते हैं और सुबह से ही यहां पर अवैध गतिविधियां शुरू हो जाती है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कत होती है। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

