
नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 31 जुलाई 2026 को प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हिंदी विभाग एवं विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. श्रुति गोखले, जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी आर के चौकीकर ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदान की। मां सरस्वती की पूजन एवं प्रेमचंद जी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के पुस्तकालय में प्रेमचंद का बृहद साहित्य उपलब्ध है। आप इनका अध्ययन कर ज्ञान वृद्धि कर सकती हैं।
हिंदी विभाग की विभागा ध्यक्ष डॉ. पुष्पा दुबे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हिंदी विभाग के शोध केंद्र में प्रेमचंद के जीवन एवं प्रेमचंद द्वारा लिखा हुआ साहित्य उपलब्ध है, जो शोध का एक महत्वपूर्ण आधार बिंदु है। आप हिंदी शोध केंद्र में अध्ययन कर अपना शोध कार्य को एक मजबूत दिशा प्रदान कर सकते हैं ।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि हिंदी मन की भाषा है जिस प्रकार हमारे मन में विचार आते हैं हिंदी भाषा के माध्यम से उसे अक्षरशः व्यक्त कर सकते हैं।
डॉ. श्रुति गोखले ने प्रेमचंद के बृहत साहित्य, जीवनव्रत, महत्वपूर्ण कहानियां और उपन्यासों की व्याख्या करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया कि प्रेमचंद कृत कहानियों का अध्ययन कर चर्चा, परिचर्चा और प्रश्न करें।
डॉ. रागिनी सिकरवार ने छात्राओं को प्रेमचंद जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कीर्ति दीक्षित ने एवं आभार कु काजल बाथरे ने किया। इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती शिवानी जोशी, कुमारी ईशा शास्त्री महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

