
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नर्मदापुरम जिले में आगामी 7 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहे ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में अभियान के दौरान शासकीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, शिकायतों के निवारण और निरीक्षण को लेकर व्यापक रणनीति बनाई ।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य विभागाध्यक्षों को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के मुख्य बिन्दु जिनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारे, न्यायालयीन आदेशों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को किसान फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी सेवाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, खाद-बीज उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की व्यापक समीक्षा कर त्वरित समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण एवं साथ ही सड़कों, तालाबों, अमृत सरोवरों, बांधों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं, शासकीय भवनों तथा अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करे।
खाद-बीज विक्रेताओं, गैस गोदामों, पेट्रोल पम्पों, विस्फोटक एवं पटाखा लाइसेंसधारियों, अधिकृत शस्त्र विक्रेताओं तथा निजी विद्यालयों का भी निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी विशेष नजर अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की जाए।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला, एएसपी अभिषेक राजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

