
नर्मदापुरम / नई दिल्ली / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान सांसद माया नारोलिया ने उपराष्ट्रपति का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उच्च सदन की कार्यप्रणाली, संसदीय मर्यादाओं तथा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सांसद माया नारोलिया ने कहा कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, दीर्घ संसदीय अनुभव और कुशल मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों को देश एवं समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपराष्ट्रपति द्वारा दिए गए आत्मीय आतिथ्य एवं अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार एवं श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि भी उपस्थित रहीं।

