

नर्मदापुरम / गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 29/7/2026 को स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूl में विद्यार्थी कैबिनेट द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों का अनुपम संगम बना, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थी कैबिनेट के सदस्यों ने सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया। विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित भावपूर्ण कविताओं, प्रेरक विचारों, प्रभावशाली भाषणों एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा की महानता का सजीव चित्र प्रस्तुत किया। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. आशीष चटर्जी, निदेशक सुभाशीष चटर्जी, निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी, उपप्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में डाॅ. आशीष चटर्जी ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक, संस्कारों के संवाहक एवं श्रेष्ठ व्यक्तित्व के निर्माता होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान, अनुशासन, विनम्रता एवं कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
विद्यार्थी कैबिनेट द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा का यह गरिमामय आयोजन विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा, संस्कार एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अनुपम संदेश लेकर आया। कार्यक्रम की प्रभारी स्मृति दुबे एवं माधुरी सोनी रही। अंत में स्कूल कैप्टन कुमारी अंजली झा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

