
नर्मदापुरम / महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति *नर्मदापुरम पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति* के तहत थाना माखननगर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण….
दिनांक 29.07.2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे ग्राम कुठारिया निवासी एक महिला ने थाना माखननगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी लगभग 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ ग्राम कुठारिया निवासी रोहित यादव द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माखननगर में तत्काल धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए ग्राम कुठारिया रवाना किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित यादव को अपराध दर्ज होने के महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं। .
सराहनीय भूमिका….
निरीक्षक कंचन सिंह, उनि. अशोक बरबड़े, उनि. लाहनू उबनारे, सउनि. वीरेन्द्र शुक्ला, प्र. आर. आशीष शर्मा, प्र. आर. महेन्द्र गौर, प्र. आर. प्रकाशचंद्र, आर. नरेश मलिक, आर. दुर्गेश मालवीय, म. आर. सलोनी खोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

