
नर्मदापुरम / इटारसी में सरगम म्यूजिक कॉलेज व रोटरी क्लब द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम एक शाम रफ़ी किशोर मुकेश लता आशा के नाम में दूर दूर से गायक, गायिकाएं आकर अपनी स्वरांजलि अर्पित करते हैं।
लाइव ऑर्केस्ट्रा के अलावा कराओके म्यूजिक पर एक से बढ़कर एक एकल व युगल गीतों की प्रस्तुति से सराबोर इस कार्यक्रम में
हरदा से साजिद खान मुशीर खान, बानापुरा से नागेश वर्मा, बेनी दादा, नर्मदापुरम से गोविंद यादव, गोलू महाराज, दिलशाद अली, माखन नगर से संजीव सोनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से दीपक बिछेले, मिनी मैडम व इटारसी से अकरम खान, संजय पुरकार, मनोज तिवारी, संजीव लोवंशी, डेजी, शशांक बैसाखियां, भारत गायकवाड़, विक्की मौर्य, श्वेता पगारे द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वाद्ययंत्रों पर दीपक बिछेले, सीताराम सावरा, गोलू महाराज, कमलेश चौरे, निलेश टिकरिया, आशीष सोनी सहित जिला कलाकार संघ के अन्य सदस्यों द्वारा दिया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, रमेश के साहू, मनीष ठाकुर, जीतेंद्र ओझा, एडवोकेट संतोष गुरयानी व भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल
चौरे बतौर अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक संगीतकार जीतेंद्र राजवंशी ने बताया कि यह कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहता है तथा महिलाओं के लिए उचित बैठक व्यवस्था की जाती है।
32 सालों से निरंतर किए जा रहे इस कार्यक्रम में उन कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाता है जिन्हें कहीं भी प्रस्तुति का मौका नहीं दिया जाता।

