


नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 29 जुलाई 2026 को प्राचार्या डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. किरण पगारे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. श्रुति गोखले, एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. हर्षा चचाने, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी आर.के. चौकीकर तथा डॉ. जी.सी. पांडेय ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु सांदीपनि के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण कर तथा सभी गुरुजनों को तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गुरु के लिए उनके विद्यार्थी की उपलब्धि ही सबसे बड़ा उपहार है, गुरु की महत्ता को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. किरण पगारे ने कहा कि हमारे देश में गुरु-शिष्य परंपरा अत्यंत प्राचीन है। गुरु पूर्णिमा को हम व्यास जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु शब्द का अर्थ है — जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जो शिक्षा उन्होंने ग्रहण की है, उसे आत्मसात करें एवं अपने आचरण में लाएं । डॉ. पुष्पा दुबे मैम ने कहा कि प्राचीन का अनुसंधान कर हम नवीन से बहुत अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने द्रष्टा, आचार्य, श्रौत, उपाध्याय, गुरु एवं शिक्षक परंपरा के महत्व को छात्राओं से साझा किया। इस अवसर पर डॉ. नारायण उपरानिया ने भी अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रभारी श्री आर.के. चौकीकर ने अपने उद्बोधन में बताया कि गुरु ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताता है एवं हमारी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करता है। इस अवसर पर डॉ. आर.बी. शाह, डॉ. संध्या राय, डॉ. चंद्रशेखर राज, डॉ. राजीव जैन, डॉ. दुर्गेश तेली, प्रेमकांत कटंगकर, श्रीमती मनीषा बाघमारे, कुमारी काजल बाथरे, नितेश पाल, कुमारी काजोल सेन, कुमारी रक्षा बरकड़े, डॉ. रफीक अली, डॉ. कीर्ति दीक्षित, अजय तिवारी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवस्कर, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. निशा रिचारिया, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति ठाकुर, श्रीमती रेनी राजपूत, कुमारी डॉली, कुमारी सोनम, कुमारी ईशा शास्त्री, सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने एवं आभार कुमारी पूजा गोस्वामी ने दिया।

