नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ सभागार में गुरु पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ, कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ताओं के छायाचित्र पर मोती की माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता व्हीके चौहान, टीएस चौहान, के के जराठे, के के खंडेलवाल, प्रशांत तिवारी, प्रदीप तिवारी, के के थापक, रामराज सिंह ठाकुर, घासीराम सराठे, मोहमद जाहिद, राजीव दुबे, प्रकाश पचौरी, शमशाद खान, केपी यादव, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व सचिव मनोज जराठे, अनुराग दीक्षित, अनुराग दुबे, विनीत वर्मा, चंद्रशेखर रूसिया, अंनत गौर, पुरूषोत्तम व्यास, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल सौरभ तिवारी, कार्यकारणी सदस्य श्रीकांत रघुवंशी एवं अन्य मौजूद रहे।

