
नर्मदापुरम/ पिपरिया / स्टेशन रोड थाना पुलिस ने छिंदवाड़ा निवासी एक युवक के साथ हुई 17 हजार रूपए की लूट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी सुग्रीव भल्लावी महुलझिर छिंदवाड़ा निवासी के कलारी के पीछे पचमढ़ी बस स्टैण्ड पिपरिया में दो अज्ञात युवकों ने 17 हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

