
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाना अंतर्गत 4 मार्च 2026 को ग्राम निभौरा के पास नहर के पास से पुलिस ने 19 वर्षीय भूरा उर्फ विनोद मेहरा सुभाष वार्ड सुहागपुर का शव बरामद कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया था। सोहागपुर थाना टी आई गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि मामला मार्च माह का है। मर्ग की विवेचना के उपरांत ओर परिजनों के द्वारा मृतक की हत्या की आशंका के चलते सुभाष वार्ड निवासी राजा साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। बताया गया कि आरोपी राजा साहू ओर भूरा उर्फ विनोद मेहरा दोनों ने पहले शराब पी, इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान राजा साहू ने नहर पार करते समय भूरा को नहर में धकेल दिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजा साहू को हिरासत में ले लिया है अभी पूछताछ जारी हैं। पुलिस ने 28 जुलाई को आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1)296(बी)351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

