

नर्मदापुरम / इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल, पवारखेड़ा में भारतीय संस्कृति के पावन पर्व ‘गुरु पूर्णिमा’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मंच संचालन की झलक…..
कार्यक्रम का सुंदर और सधा हुआ संचालन शिक्षिका कनिष्का चौधरी एवं साक्षी पटेरिया द्वारा किया गया। शिक्षिका शालू मर्सकोले के कुशल नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं, प्री-प्राइमरी प्रभारी शिक्षिका साहिबा कुरैशी के मार्गदर्शन में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत और मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
गुरु महिमा और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां…..
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका मीना चौरे ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की महत्ता समझाई। इसके साथ ही, संगीत शिक्षक सुनील चौधरी ने अपने मधुर गीतों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया और गुरु महिमा का गुणगान किया।
आयोजन और आभार प्रदर्शन……
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र यादव का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल संयोजन में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुए। मीडिया प्रभारी किरण तोमर ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्टिंग की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या प्रतीक्षा दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को गुरुओं के बताए मार्ग पर चलते हुए जीवन में उच्च आदर्श अपनाने का संदेश दिया।

