
नर्मदापुरम / जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने दतिया से दिल्ली पहुच कर राज्य सभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओ के बीच सोनम वांगचुक के संबंध में बातचीत हुई एवं नर्मदापुरम जिले की वर्तमान राजनैतिक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर नर्मदापुरम जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को नर्मदापुरम जिले में आमंत्रित किया। विवेक तन्खा ने जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय का आमंत्रण स्वीकार करते हुए नर्मदापुरम जिले में आने का आश्वासन दिया । यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

