
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल नर्मदापुरम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम दिनांक 23/12/2025 में फरियादी रामकिशोर पिता हीरालाल यादव निवासी बालक छात्रावास नर्मदापुरम द्वारा थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार APK फाइल अनजाने में क्लिक करने के उपरांत उसके मोबाइल नंबर से संबद्ध बैंक खाते से लगभग ₹1,45,000/- की राशि ऑनलाइन माध्यम से आहरित कर ली गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध में धारा 319 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिर्स एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है-
नाम आरोपी मुकेश कुमार ठाकुर पिता सुगन ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी मसरीडीह हिसीम थाना कासमार जिला बोकारो (झारखंड) हाल निवासी कोरेगाव पुणे महाराष्ट्र।
पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए आरोपी को कोरेगाव जिला पुणे महाराष्ट्र से विधिवत अभिरक्षा मे लेकर मेमोरण्डम लिया गया, मेमोरण्डम मे आरोपी व्दारा एपीके फाईल के माध्यम से फ्राड कर पिड़ीत के खाते से स्वयं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. गौरव सिंह बुंदेला थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. राजाराम ठाकुर, आर. अविनाशी हारोडे, आर० हरीश, आर. पुरनलाल, सायबर आर. जितेन्द्र शेषकर, आर. दीपेश सोलंकी की रही।
अपराध की कार्यप्रणाली (Modus Operandi):…
आरोपी सर्वप्रथम किसी अनजान व्यक्ति को APK फाइल प्रेषित करते हैं। पीड़ित द्वारा उक्त फाइल डाउनलोड/क्लिक करते ही आरोपी मोबाइल डिवाइस का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं, जिसके माध्यम से बैंकिंग/ओटीपी संबंधी जानकारी हासिल कर खातों से अवैध रूप से धनराशि ट्रांसफर कर लेते हैं।
सावधानियां / जनहित पुलिस की आमजन को अपीलः….
अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK फाइल/लिंक को क्लिक न करें।
मोबाइल में किसी भी अनधिकृत एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने से बचें।
बैंकिंग ओटीपी संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाना एवं जिला नर्मदापुरम।
सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049126590….

