
पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बावन हितग्राही मूलक एवं दो सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिपरिया एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत खापरखेड़ा में मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती गीता मेहरा, ब्रजेश मेहरा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत खापरखेड़ा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा एक दो सामुदायिक तथा बावन हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि सात लाख चौरासी हजार पांच सौ चौरासी रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान इक्तीस कार्य पूर्ण हुए हैं एवं तेईस कार्य प्रगतिरत है।जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में विकास खोटे पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षक नयन उपाध्यक्ष लिपिबद्ध करेंगें। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच सुलभ गोदानी सचिव प्रदीप पांडे ग्राम रोजगार सहायक मूलचंद पाल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

