भोपाल तिराहे पर कलेक्टर और एसपी ने किसानों से किया संवाद
कलेक्टर ने भी की सौहार्दपूर्ण चर्चा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
जिले भर में पिछले कई दिनों से मूंग खरीदी सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है । संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में सोमवार को सेठानी घाट पर भारी संख्या में किसान इकट्ठा हुए और भोपाल कूच पर निकले । इस दौरान जिला प्रशासन ने भी संवेदनशीलता भी दिखाई। कलेक्टर ने किसानों से सौहार्दपूर्ण चर्चा और आश्वासन दिया । वहीं पुलिस कप्तान साईं कृष्णा की भी भावुक झलक देखने को मिली। भोपाल तिराहे पर जब एक किसान उनसे कहने लगा हमारी मूंग खरीदी करवाओ और वह रोने लगा इस पर पुलिस कप्तान साईं कृष्णा ने किसान को उठाया, गले लगाया और हाथ जोड़कर ढांढस बंधाया। एक पुलिस अफसर की भावुकता को देखकर एक पल के लिए सभी भावुक हो गए और यह चर्चा पूरे वातावरण में फैल गई। आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन का संवेदनशील रूप सामने आया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हर कोई हर शख्स भावुक हो गया और पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन की प्रशंसा करते दिखा। किसानों ने अपनी रैली को आगे बढ़ाया और अब किसान भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस घेरेंगे और अपने मांगों को लेकर चर्चा करेंगे।

