
नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री शर्मिला धनकड़ और सुश्री शिल्पा शायला को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उल्लेखनीय है कि ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स – 2026 के महिलाओं का शॉट पुट एफ-57 इवेंट स्पर्धा में सुश्री धनकड़ ने स्वर्ण और सुश्री शायला ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि बेटियां भारत का मान बढ़ा रही हैं। सुश्री शर्मिला धनकड़ और सुश्री शिल्पा शायला की मेहनत, हौसला और लगन देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होंगी।

