
नर्मदापुरम / अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी अब्दुल अहद खान का आज इटारसी नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने-अपने बायोडाटा उन्हें सोंपे और अपना दावा प्रस्तुत किया। आज दोपहर से ही कांग्रेस कार्यालय में हलचल तेज थी। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष पद के अनेक दावेदार और उनके समर्थक जिला कार्यालय में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसेन, जिला संगठन महासचिव मधुसूदन यादव, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य परमजीत लाली सलूजा, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय, इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अखिलेश पटेल, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री अजय पटेल, प्रदीप दुबे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला कांग्रेस सचिव सुशील बस्तवार, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष नसीम खान, जिला कांग्रेस सचिव जमील अहमद, यूनुस पठान, रुखसार खान, अमजद खान, संतोष बामने, अनूप गाचले, मयंक कलोसिया एवं लक्की आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

