
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला नर्मदापुरम की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की प्रथम परिचयात्मक बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा मोर्चे की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद यह प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही विगत दिनों मोर्चा द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, ममता नागवंशी, नीना नागपाल, अभयराम चौधरी एवं रेवती प्रसाद सहित जिला एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन की रीति-नीति एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों में पूर्ण सक्रियता के साथ सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन संदीप सोनकर ने किया तथा अंत में माखनलाल चौधरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में रमेश उपरारिया, धर्मराज कुचबंदिया, अरविंद अहिरवार, संदीप सोनकर, तरुण बकोरिया, रामसागर रविंद्र मेशकर, बालकिशन अहिरवार, अनुज कुरेलिया, लालता प्रसाद अहिरवार, जमुना प्रसाद महोबिया, माखनलाल चौधरी, अखिलेश बिल्लौरे, चंद्रकांत मेहरा, शुभम मोर्य, महेंद्र परमार, सालकराम अहिरवार, मोहन गोलियां, लेखराम अहिरवार, राजू बकोरिया, विनोद डोंगरे, सुभाष झारिया, सुनील ठाकरे, विनोद शास्त्री, मुकेश नायक, नीरज मेहरा, राममोहन अहिरवार, मुकेश कुमार खटीक, रामभरोस अहिरवार, प्रदीप कांटे सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

