

नर्मदापुरम / बुधनी / किसानों द्वारा पिछले कई दिनों से चल रहा है धरना प्रदर्शन पुतले भी जलाएं। मूंग की सौ फीसदी खरीदी सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की और तरह-तरह से धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया लेकिन मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री ने ध्यान नहीं दिया। पुतले भी जलाए गए आंदोलन हुए लेकिन बातचीत नहीं हुई किसान आक्रोशित है। किसानों का समर्थन कांग्रेस पार्टी द्वारा भी किया गया और किसान नेता मुख्य मंत्री से मिलने भोपाल जाने लगे तो पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। बुधनी जिला सीहोर में भी पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल को भी पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया, उनके साथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जिन्होंने किसानों के समर्थन में नारे भी लगाए।

