
नर्मदापुरम / अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ पार्षद अहद खान आज नर्मदापुरम प्रवास पर पधारे। इस दौरान उन्होंने मंडलम अध्यक्ष गुलाम हैदर के आवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग के लिए रायशुमारी कर कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की। इस दौरान जिले के कई नेताओं ने अपने जिलाध्यक्ष के लिए अपने बायोडाटा प्रभारी को सौपे। श्री खान ने कहा ये नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत की जाएगी।
इस बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी, जिला उपाध्य्क्ष फैज़ान उल हक़, अजय सैनी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, सोनू गक्खर, राजेंद्र दोहरे, रिज़वान खान, लाली सलूजा, विजय वर्मा, गुफरान अंसारी, जिज्जी जोसफ, सिराज खान, गुलरेज़ बेग, प्रदीप गिल्ला, अफराज़ खान, संतोष दाऊ, शिवम साहू, इरफ़ान खान राजा, ललित मौर्य, अमजद खान, अलमास खान, असद बेग आदि उपस्थित रहे।

