
नर्मदापुरम / नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम के बी.पी.एड. की छात्रा उर्मिला उइके का प्रतिष्ठित एशियन कबड्डी लीग के लिए चयन होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय, जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना खरे, महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक रवि शंकर मिश्रा, प्रवीण मीणा, अंबिका राजपूत सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उर्मिला उइके को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना खरे ने कहा कि उर्मिला की यह सफलता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा खेलों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा प्रदान करेगी। प्रबंधक श्री अरुण शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
महाविद्यालय परिवार ने उर्मिला उइके के सफल खेल जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।

