
नर्मदापुरम / भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रख्यात वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई । इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें उनके वैज्ञानिक एवं समाज सेवा में दिए गए योगदानों के लिए याद किया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, जिला संगठन महासचिव मधुसूदन यादव एवं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसेन, अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी अब्दुल अहद खान, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य परमजीत लाली सलूजा, अनुशासन समिति जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय, इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, जमील अहमद, अजय पटेल, अखिलेश पटेल, यूनुस पठान, नसीम खान, रुखसाना, सुशील बस्तवार, संतोष बामने, अनूप गाचले, सोनू बकोरिया, मयंक कलोसिया एवं लक्की आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा किया गया।

