

नर्मदापुरम / शत प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भोपाल कूच कर रहे किसानों को समर्थन देने जा रहे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी, धर्मेंद्र तिवारी, अनोखी राजोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार सहित अन्य 40, 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार के निवास पर नजरबंद किया है। बता दे कि किसान अपनी मूंग की 100% खरीदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें नर्मदापुरम से ही आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

